फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Master Vijay Singh

आंदोलनकारी विजय सिंह बोले-विधायक जी, कसूरवार हूं तो जेल भेजवा दीजिए

Fri, 03 Nov 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 03 Nov 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Master Vijay Singh
मास्टर विजय सिंह से वार्ता करते विधायक विक्रम सैनी। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के खतौली विधायक विक्रम सैनी ने 22 सालों से भ्रष्टाचार के खिलाफ धरने पर बैठे विजय सिंह से मुलाकात की। विजय सिंह ने विधायक से कहा कि अगर वह गलत हैं, तो जेल भिजवा दीजिए। विधायक ने कहा कि प्रदेश में लंबे अरसे से अव्यवस्था है, जिसे सुधरने और सुधारने में समय लगेगा। विधायक ने विधानसभा में प्रमुखता से  विजय की समस्या को उठाए जाने का आश्वासन दिया है।      
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में भूमाफिया के खिलाफ पिछले 22 साल से आंदोलन कर रहे विजय सिंह से खतौली विधायक विक्रम सैनी ने मुलाकात की। विजय सिंह ने विधायक के समक्ष अफसरों, चिकित्सकों की पोल पट्टी खोली। करीब 10 मिनट तक विधायक ने विजय सिंह से स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय प्रकरण की जानकारी ली। विजय सिंह ने खुद को कसूरवार होने पर जेल भेजने का आग्रह किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार से मोटी-मोटी तनख्वाह लेेने वाले चिकित्सक और अफसर कानून का मखौल उड़ा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नेत्र विभाग के डॉ एमके सैन के निजी क्लीनिक चलाने और भ्रष्टाचार संबंधित सभी सबूत दिए गए हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। जनपद में बड़े पैमाने पर भूमाफिया  सरकारी संपत्ति कब्जाई हुई है। इस पर विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि प्रदेश में पिछले 70 साल से व्यवस्था बिगड़ी हुई थी, जिसे सुधारने में समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय से उनकी शिकायतों को लिखित में मांगा है। उसके आधार पर इन सभी मुद्दों को विधानसभा में उठाया जाएगा। नगर निकाय चुनाव पर प्रत्याशियों के चयन पर विधायक ने गोलमोल जवाब दिया। साफगोई से कहा कि वह बेईमान लोगों का साथ नहीं देंगे।  विजय सिंह की समस्या के साथ अन्य प्रकरणों पर भी कार्रवाई कराएंगे। डॉक्टरों की भी जानकारी जुटाई जाएगी, विभागीय कार्रवाई को दिखवाया जाएगा।      
 -
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed