{"_id":"5ecc03778ebc3e9037301600","slug":"mass-prayers-in-mosque-in-khatauli-muzaffarnagar-news-mrt483358522","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतौली में मस्जिद में सामूहिक नमाज अदा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतौली में मस्जिद में सामूहिक नमाज अदा की
विज्ञापन
खतौली में प्रशासन की ओर से ड्रोन कैमरे से की गई निगरानी।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली में मस्जिद में सामूहिक नमाज अदा की
खतौली (मुजफ्फरनगर)। ईद की नमाज घर पर ही अदा करने की अपील के बावजूद मोहल्ला काजियान की मस्जिद में मुस्लिमों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा की। पुलिस ने उन्हें मस्जिद से बाहर निकाला। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को नामजद करते हुए 25 अज्ञात नमाजियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लॉकडाउन के चलते पूरे रमजान माह में मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में रहकर ही इबादत की। अलविदा जुमे की नमाज भी घरों पर ही अदा की गई थी। प्रशासन एवं उलमा ने ईद की नमाज भी घर पर ही अदा करने की अपील की थी। इसके बावजूद मोहल्ला काजियान में स्थित मस्जिद में कई मुस्लिमों ने सामूहिक नमाज अदा की। इसकी किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह के साथ इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी पुलिस फोर्स के साथ मस्जिद पर पहुंचे। पुलिस टीम ने सभी नमाजियों को मस्जिद से बाहर निकलवाया। सीओ खतौली ने मस्जिद के जिम्मेदार लोगों को समझाया। मस्जिद में आए नमाजियों की वीडियोग्राफी भी कराई गई। सीओ खतौली ने बताया कि उमेर पुत्र याकूब, जावेद पुत्र अलमदार, अनवार पुत्र इरफान, तारिक पुत्र गुलजार, शमशेर पुत्र समशू, दिलशाद पुत्र अब्दुल करीम, वसीम पुत्र साबिर व खालिद निवासी काजियान सहित 25 अज्ञात के खिलाफ हल्का इंचार्ज राधेश्याम यादव की ओर से आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
ड्रोन कैमरे से पुलिस ने कराई निगरानी
खतौली। पुलिस ने बुढ़ाना रोड, पीठ रोड, ढाकन चौक, बड़ा बाजार, जानसठ रोड, जानसठ तिराहा आदि पर ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी। ईद के मौके पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से खरीदारी करने वाले ग्राहक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
मोबाइल, व्हाट्सअप से दी मुबारकबाद
खतौली। ईद पर लॉकडाउन के नियमों को ध्यान में रखते हुए मोबाइल फोन, व्हाटसअप के जरिये अपने परिचितों, मित्रों, रिश्तेदारों को ईद की मुबारकबाद दी। लॉकडाउन ने ईद की मिठास फीकी कर दी। लोग एक-दूसरे के घर नहीं गए। सभी ने घर रहकर परिजनों के साथ ही ईद का आनंद लिया।

खतौली में मस्जिद से बाहर निकलते रोजेदार।- फोटो : KHATAULI