फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Masked miscreants looted one and a half lakh rupees from a bank employee

Muzaffarnagar News: नकाबपोश बदमाशों ने बैंक कर्मचारी से डेढ़ लाख रुपये लूटे

Thu, 18 May 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 18 May 2023 12:36 AM IST
सार

-गांव कवाल के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने की वारदात
-एसपी देहात और सीओ ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली

विज्ञापन
Masked miscreants looted one and a half lakh rupees from a bank employee
2-जानसठ में पुलिस से लूट की जानकारी लेते एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव

विस्तार

मुजफ्फरनगर जानसठ गांव कवाल के पास बंधन बैंक के कर्मचारी से बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए कांबिंग की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव और सीओ शकील अहमद ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


कस्बा जानसठ की आदर्श कॉलोनी में बंधन बैंक स्थित है। इसमें जिला बिजनौर के गांव मोहदीपुर निवासी इंद्रजीत कर्मचारी है। बुधवार शाम करीब चार बजे इंद्रजीत गांव बिहारी और सिखेड़ा से महिला समूह लोन की किस्त के एक लाख पचास हजार रुपये इकट्ठा कर बाइक से लौट रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठवासियों को मिलने जा रहा वंदेमातरम ट्रेन का तोहफा, पिटबुल कुत्ते ने बच्चे को किया घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर कवाल गांव में चल रहे अंडरपास के निर्माण स्थल के पास एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश उसके टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया। बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और रुपयों का बैग लूट कर फरार हो गए। बैग में एक लाख पचास हजार रुपये थे।

दिनदहाड़े लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। थाना प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। मगर, बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका। एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव और सीओ शकील अहमद भी मौके पर पहुंचे। एसपी देहात ने बैंक कर्मचारी से लूट की घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed