फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Martyrs remembered on the birth anniversary of Subhash Chandra Bose

Muzaffarnagar News: सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शहीदों को याद किया

Fri, 24 Jan 2025 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Martyrs remembered on the birth anniversary of Subhash Chandra Bose
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था की मुजफ्फरनगर इकाई ने शुकतीर्थ स्थित कारगिल शहीद स्मारक में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन केपी सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत की आजादी के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। हम सभी को उनके विचारों पर चलना चाहिए। जिला अध्यक्ष सूबेदार अशोक कुमार ने कहा कि अपने देश के वीर सैनिकों के कारण ही हम अपने घरों में चैन की नींद ले पाते हैं। भारत मां के वीर अमर बलिदानी सपूतों ने देश के नाम को विश्व में सर्वश्रेष्ठ किया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों से जुड़े देशभक्तों ने भाग लिया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रुक्मकेश चौहान, प्रदेश सचिव हरि प्रकाश चौहान, सुधीर कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार, जिला महासचिव सूबेदार मनोज राठी, स्मारक प्रबंधक फौजी मांगेराम, फौजी जयपाल सिंह, स्वामी लक्ष्मीकांत, शोभित तोमर, वरुण मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed