{"_id":"6321ddb209f84f595552f226","slug":"martyrs-memorial-unveiled-on-sacrifice-day-muzaffarnagar-news-mrt6051909171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिदान दिवस पर शहीद स्मारक अनावरण कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिदान दिवस पर शहीद स्मारक अनावरण कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
शहीद का स्मारक का अनावरण करते राकेश टिकैत, विधायक राजपाल बालियान व अन्य।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत, विधायक राजपाल बालियान, सांसद कुंवर दानिश अली ने किया अनावरण
1857 की क्रांति में जौला गांव के शहीद हुए थे 200 क्रांतिकारी, जिनकी याद में कार्यक्रम आयोजन किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, विधान मंडल दल के नेता व क्षेत्रीय विधायक राजपाल बालियान और अमरोहा के सांसद कुंवर दानिश अली ने बुधवार को बलिदान दिवस पर शहीद स्मारक का अनावरण किया। सभी वक्ताओं ने 1857 की क्रांति में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जौला गांव के क्रांतिकारियों को याद किया।
जौला गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में तिरंगा सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से 1857 की क्रांति में जौला गांव में शहीद हुए 200 क्रांतिकारियों की याद में 165 वें बलिदान दिवस पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि कहा कि 1857 की क्रांति में जौला गांव की सहभागिता को नहीं भुलाया जा सकता। क्रांतिकारियों का बलिदान हमेशा याद रहेगा। विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने कहा आजादी की लड़ाई में जौला गांव के क्रांतिकारियों की बलिदानी बहुत महत्वपूर्ण है। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने भी शहीदों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्नों पर जौला गांव का नाम भी हमेशा अंकित रहेगा। अमरोहा के सांसद दानिश अली ने कहा कि आजादी की लड़ाई में हिंदू व मुसलमानों को भरपूर सहयोग रहा है। मुसलमान भी पीछे नहीं रहे। कुछ राजनीतिक दल हिंदू और मुसलमानों को आपस में लड़ाकर राजनीति कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन तौसीफ राही ने किया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम आयोजक इकबाल राणा, वसीम राणा, इमरान मसूद, इकरा हसन, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, सरधना विधायक अतुल प्रधान, राव सत्तार, मोहम्मद आरिफ, हाजी जमशेद, मुन्ना, अब्दुल जब्बार, राम निवास सहरावत, कान सिंह, ताहिर व मोमीन आदि मौजूद रहे।