{"_id":"6092e3088ebc3e4d1212e8d6","slug":"married-woman-s-body-hanged-by-fan-muzaffarnagar-news-mrt5371997170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे से लटकी मिली विवाहिता की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखे से लटकी मिली विवाहिता की लाश
विज्ञापन
पंखे से लटकी मिली विवाहिता की लाश
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। मोहल्ला झोझगान में विवाहिता की लाश कमरे में पंखे से लटकी मिली। मृतक महिला के परिजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
सहारनपुर जनपद के देवबंद थाना क्षेत्र के मोहल्ला गांधी कॉलोनी निवासी रेनू (22) की शादी करीब सवा साल पूर्व पुरकाजी के मोहल्ला झोझगान निवासी नितिन के साथ हुई थी। बुधवार दोपहर करीब सवा बजे विवाहिता की लाश ससुराल के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर महिला के परिजन भी देवबंद से पुरकाजी पहुंचे और ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या कर लाश को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। मामले में विवाहिता के पिता नरेंद्र ने पति नितिन के साथ ही ससुराल पक्ष के अन्य लोगों जेठ अनित, ननद नीता, देवर मिथुन, चचिया ससुर काशी और ससुर मुन्ना के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।