फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Married woman made serious allegations against husband

विवाहिता ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

Fri, 25 Jun 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Married woman made serious allegations against husband
खतौली। एक विवाहिता ने अपने पति पर कुकर्म करने तथा दहेज की मांग पूरी न होने पर अपने बहनोई के साथ अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि उसका विवाह नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में एक कालोनी निवासी युवक के साथ 11 दिसंबर 2019 को हुआ था। उसके पिता ने शादी में काफी खर्च किया था लेकिन उसकी ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये के साथ कार की मांग कर रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति, नंदोई, ननद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पति उसके साथ कुकर्म करता और अपने बहनोई के साथ अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। पीड़िता के अनुसार उसके ससुराल वाले मारपीट कर उसे घर छोड़ गए थे। बीस जून को उसका पति अपने बहनोई तथा अन्य महिलाओं के साथ आया तथा दहेज की मांग करने लगा। जब उनका विरोध किया तब उसके साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े तक फाड़ डाले। शोर शराबे की आवाज पर ग्रामीणों को आता देख ससुराल पक्ष के लोग भाग गए। उसने पूरा मामला परिजनों के आने पर उन्हें बताया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed