{"_id":"6328bdb6dce2fd61861b7677","slug":"married-woman-hanged-to-death-in-village-qutubpur-muzaffarnagar-news-mrt606006523","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव कुतुबपुर में विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव कुतुबपुर में विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव कुतुबपुर में सोमवार सुबह ससुराल वालों ने पांच लाख रुपये और कार की मांग पूरी न करने पर विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी। महिला ने पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
शामली के थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव अम्बहेटा निवासी शौकीन की पुत्री मशरुफा (26) ने पांच वर्ष पहले मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी उमर मोहम्मद उर्फ सोनू के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद ही उमर मोहम्मद आए दिन अतिरिक्त दहेज की मांग कर मशरुफा के साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान विवाहिता ने दो बच्चों राहत (तीन) व एक बच्ची (तीन माह) को जन्म दिया। क्षेत्र के गांव खेड़ी सराय में मशरुफा की बुआ भूरा रहती है। सोमवार सुबह उन्हें किसी ग्रामीण ने मशरुफा की हत्या की सूचना दी, तब परिजन मौके पर पहुंचे।
उस समय मशरुफा का शव घर में चारपाई पर पड़ा था। उसके गले में ऐसे निशान थे जैसे उसे फांसी का फंदा लगाकर मारा गया हो। इसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच महिला का पति मौके से फरार हो गया। उधर, सूचना पाकर सीओ जानसठ शकील अहमद व मीरापुर थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने शव उठाने का प्रयास किया तो मृतका के रिश्तेदारों ने परिजनों के आने की बात कहकर शव नहीं उठाने दिया। बाद में मृतका के परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
मृतका के भाई रउफ आलम ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी बहन को पांच लाख रुपये नगद व कार के लिए परेशान किया जा रहा था। इसलिए पति सोनू उर्फ उमर मोहम्मद, जेठ आस मोहम्मद, सास मूना, देवर परवेज व शुएब ने उसकी बहन की हत्या कर दी।