फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Married woman hanged to death in Rajpur Kalan

राजपुर कलां में विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या

Wed, 22 Jun 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Married woman hanged to death in Rajpur Kalan
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पारिवारिक विवाद के चलते एक विवाहिता की ससुराल वालों ने फांसी लगाकर हत्या कर दी। मृतका के भाई ने पति, ससुर व देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आरोपी घर से फरार हैं।
विज्ञापन

मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के फतेहउल्लापुर निवासी मोंटी पुत्र शिवसहाय ने बताया कि उसकी बहन प्राची का विवाह 2014 में जानसठ क्षेत्र के गांव राजपुर कलां निवासी प्रदीप उर्फ बबलू पुत्र शिवचरण से हुआ था। प्राची के पांच वर्षीय पुत्र भी है। आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते मंगलवार रात पति प्रदीप, उसके पिता शिवचरण व भाई संदीप ने मिलकर उसकी बहन प्राची की घर में फांसी लगाकर हत्या कर दी। इसके बाद तीनों लोग फरार हो गए। ग्रामीणों ने बुधवार सुबह प्राची की हत्या की जानकारी मायके पक्ष को दी।
विज्ञापन

उधर, पुलिस भी जानकारी पाकर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके पश्चात मृतका के भाई मोंटी की तहरीर पर पति, ससुर व देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed