फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Married woman given three divorces for dowry

विवाहिता को मारपीट के बाद दिया तीन तलाक

Thu, 04 Feb 2021 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Married woman given three divorces for dowry
दहेज के लिए विवाहिता को तीन तलाक दिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को तीन तलाक दे दिया गया। पुलिस ने महिला के आरोपी शौहर, सास-ससुर व दो देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी रूबीना का निकाह 12 दिसंबर 2007 को गांव रथेड़ी निवासी फरमान के साथ हुआ था। पीड़ित महिला ने तहरीर देकर बताया कि शौहर शराब का आदी है। आरोप है कि निकाह के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसके साथ मारपीट करता था। आरोप है कि एक साल पूर्व देवर सलमान ने भी मारपीट की। आरोप है कि 21 अगस्त 2020 को शौहर ने सोते समय पत्नी पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया, जिससे पीड़िता ने बमुश्किल जान बचाई। इस घटना के बाद से वह मायके में रह रही है। आरोप है कि 15 दिसंबर को शौहर अपने परिजनों के साथ रूबीना के मायके पहुंचा और मारपीट करते हुए उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार घटना की तहरीर महिला थाने में दी गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को पीड़िता ने नई मंडी थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। सीओ मंडी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि तीन तलाक के मामले में आरोपी महिला के शौहर, सास, ससुर और दो देवरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed