{"_id":"67d2d8400bc7777f8f078866","slug":"married-woman-found-hanging-under-suspicious-circumstances-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-141441-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। क्षेत्र के गांव कमालपुर में सारिका (24) पत्नी मोनू घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी मिली। पुलिस व मृतका के मायके वाले गांव में पहुंचे और हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
गांव लुहसाना निवासी सारिका के भाई अंकित कुमार ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन सारिका की शादी करीब साढ़े तीन वर्ष पूर्व गांव कमालपुर निवासी मोनू सैनी के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि पति मोनू, जेठ, ससुर व जेठानी दहेज को लेकर उसे परेशान करने के साथ मारपीट करते रहते थे। उसकी बहन अपने मायके आई हुई थी, लेकिन 10 मार्च को मोनू उसकी बहन को लेने गांव लुहसाना पहुंचा और बहाने से सारिका को ले गया।
बृहस्पतिवार को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बहन घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी मिली। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह गांव में पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने दोनों पक्षों में समझौता करने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।