फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Married woman found hanging, accused of murder

Muzaffarnagar News: जानसठ - फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, हत्या का आरोप

Wed, 18 Oct 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 18 Oct 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging, accused of murder
- मायकों वालों की तहरीर पर पति सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। पारिवारिक कलह के बाद घर के अंदर विवाहिता का फांसी लगा शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका के भाई ने पति सहित पांच के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव तालड़ा निवासी चेतन की शादी आठ माह पूर्व थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव भंडूरा निवासी स्वर्गीय अजमेर की पुत्री सोनी उर्फ आशा के साथ हुई थी। पारिवारिक कलह के चलते विवाहिता सोनी ने सोमवार रात कमरे के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने मंगलवार सुबह कमरे के अंदर शव लटका देखा। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर सोनी की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मृतका के भाई अजय ने थाने में पति चेतन, ससुर संतलाल, सास बिमलेश, जेठ दीपक व जेठानी रेशो देवी के विरुद्ध दहेज नहीं देने पर सोनी की हत्या करने की तहरीर दी। पुलिस ने पति सहित पांचों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed