फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Married woman filed a case against six accused including her husband

Muzaffarnagar News: विवाहिता ने पति सहित छह आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Fri, 18 Apr 2025 06:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 06:16 PM IST
विज्ञापन
Married woman filed a case against six accused including her husband
-दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने महिला को घर से निकाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। गांव सिकंदरपुर निवासी विवाहिता को ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये, कार की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पति सहित ससुर, सास, दो जेठ और ननद के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

गांव सिकंदरपुर निवासी इकबाल ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने अपनी पुत्री फरहा की शादी अगस्त 2020 में सहारनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी निवासी आरिस पुत्र यासीन के साथ की थी। शादी में काफी दान दहेज दिया था, लेकिन उसके ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। कुछ समय बाद ही उन्होंने 5 लाख रुपये, कार की मांग करना शुरू कर दिया। आरोप है कि जिसके लिए वे लोग उसकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। इस बीच उसने बेटी के ससुराल वालों को एक लाख रुपये और दे दिए, लेकिन कुछ समय बाद ही उन्होंने उसकी बेटी को फिर से परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उसकी बेटी का पति आरिस, ससुर यासीन, सास मीना, जेठ आसिफ व आरिफ, ननद अंजुम ने उसकी बेटी के साथ मारपीट की। साथ ही उसे गर्भावस्था में ही घर से निकाल दिया। सात जनवरी 2025 को समझौता हो जाने पर वे लोग फरहा को उसके ससुराल छोड़ आए, लेकिन ससुराल वाले उसकी बेटी को लगातार प्रताड़ित करते रहे। 10 मार्च 2025 को उसके ससुराल वालों ने 5 लाख रुपये और कार नहीं लाकर देने पर एक बार फिर उसकी बेटी को मारपीट करके घर से निकाल दिया। इसके बाद इकबाल ने उक्त आरोपियों के विरुद्ध एसएसपी से शिकायत की। रतनपुरी पुलिस का कहना है कि कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed