फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

Muzaffarnagar News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 11 Aug 2024 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
-पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी, पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा मामला
विज्ञापन

फोटो खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। बेहड़ा थ्रू गांव में विवाहिता पूजा (23) की संदिग्ध स्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्षेत्र के गांव बेहड़ा थ्रू निवासी सुमित एक फैक्टरी में कार्य करता है। लगभग 2 वर्ष पूर्व उसकी शादी बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव बिटावदा निवासी पूजा (23) से हुई थी। शुक्रवार देर रात पूजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रात चार बजे के करीब इसकी सूचना मृतका की सास सन्तोष ने पूजा के मायके वालों को दी। मृतका के भाई अजय ने शनिवार सुबह यह सूचना भोपा पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ भोपा डॉ़ रवि शंकर मिश्र व नायब तहसीलदार अजय सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


मृतका के मायके से माता मुन्नी, भाई अजय, सोनू आदि भी बेहड़ा थ्रू पहुंचे। सीओ भोपा डॉ़ रवि शंकर मिश्र, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने मृतका के मायका वालों से कहा कि मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम का होना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मायका वालों की सहमति पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका का पति घर नहीं मिला। ससुर पहले ही सड़क दुर्घटना में घायल हो चुका है, जो बैड रेस्ट पर है। परिजनों ने पुलिस से कहा कि पूजा ने आत्म हत्या की या उसकी हत्या की गई है। वह सभी सच जानना चाहते हैं।
---------
रात में सोते रहे परिजन-
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की सास ने जानकारी दी कि उसका बेटा व पुत्र वधू एक कमरे में सोये हुए थे। वह रात में तीन चार बजे किसी कारण से उठी थी, तब उसे पुत्रवधू का शव घर के बरामदे में फांसी केे फंदे पर लटका दिखाई दिया। उन्होंने सभी परिजनों को जगाया था।
--------
हर बिंदु पर की जा रही जांच
सीओ डा.रवि शंकर मिश्रा का कहना है कि जब वह मौके पर पहुंचे थे तो उससे पहले ही परिजन शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार चुके थे। परिजनों ने फांसी लगाकर विवाहिता के आत्म हत्या करने की जानकारी दी है।


मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। अभी इस संबंध में कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है। पुलिस हर बिंदु पर गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed