फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Married woman committed suicide by hanging in domestic dispute

Muzaffarnagar News: गृह कलह में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Fri, 14 Apr 2023 06:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 06:52 PM IST
विज्ञापन
Married woman committed suicide by hanging in domestic dispute
मेरठ के गांव इंचौली की रहने वाली थी महिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। गृह कलह के चलते नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जनपद मेरठ के गांव इंचौली निवासी एक युवती शिवांगी का डेढ़ वर्ष पूर्व अपनी सगी बहन के देवर नितिन से गांव कासमपुर खोला में विवाह हुआ था। कुछ दिन से पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार की शाम नवविवाहिता ने खुद को कमरे में बंदकर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। उसकी बहन ने उसे लटके हुए देखा तो परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।


तीन आरोपी को गिरफ्तार किया
सिखेडा। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में शुभम और शोबित निवासी बेहड़ा आस्सा को सिखेड़ा रजबहे के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा जिला बदर अजमल निवासी भंडूरा को कस्बा सिखेड़ा शीतला माता मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed