फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Married in love affair, now divorced

प्रेम-प्रसंग में फंसाकर किया निकाह, अब तलाक

Wed, 24 Jun 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Married in love affair, now divorced
प्रेम-प्रसंग में फंसाकर किया निकाह, अब तलाक
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। बिजनौर जनपद निवासी युवती ने गांव कासमपुर निवासी युवक के खिलाफ तहरीर देकर उसे प्रेम-प्रसंग में फंसाकर निकाह करने और आठ माह बाद तलाक देने का आरोप लगाया है।

जनपद बिजनौर के अफजलगढ़ कस्बा निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि गांव कासमपुर निवासी युवक उनके क्षेत्र में कपड़े की फेरी करता था। इसी दौरान युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। करीब आठ माह पूर्व युवक युवती को अफजलगढ़ से भगा लाया और यहां लाकर उससे निकाह कर लिया। आरोप है कि कुछ दिन से युवक ने उससे दहेज की मांग करनी शुरू कर दी और विरोध करने पर उसे मायके छोड़ आया। वहां परिजनों ने युवती को साथ रखने से इंकार कर दिया, जिस पर वह फिर से युवक के पास लौट आई। बुधवार को युवक ने उससे बदसलूकी की और फिर तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। किसी से शिकायत करने पर उसे धमकी भी दी। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाते हुए कहा कि परिजनों के भी मुंह फेर लेने के कारण अब उसके समक्ष रहने-खाने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed