फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Marks put up for road widening in Charthawal

Muzaffarnagar News: चरथावल में सड़क चौड़ीकरण के लिए लगाए निशान

Sat, 09 Mar 2024 06:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
Marks put up for road widening in Charthawal
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। निर्माणाधीन चरथावल-थानाभवन मुख्य मार्ग पर चौड़ीकरण के लिए कस्बे में राजस्व विभाग की टीम ने निशान लगा दिए हैं। चार दिन में अवैध सड़क पर कब्जा छोड़ने के लिए मुनादी कराई गई।

शासन ने चरथावल मुख्य मार्ग की चौड़ाई सात मीटर के स्थान पर 10 मीटर स्वीकृत की है। 19.122 किमी दूरी में जिले के प्रमुख मार्ग पर आबादी वाले गांवों और कस्बे में सीसी रोड प्रस्तावित है। इस मार्ग पर पड़ने वाले दधेडू कला, दधेडू खुर्द, चरथावल, नंगला राई, बिरालसी और ज्ञानामाजरा में राजस्व विभाग की टीम ने सड़क के मध्य से दोनों तरफ 40-40 फीट छोड़कर नाला निर्माण कराया जाएगा। दधेडू गांवों में अधिकांश लोगों ने सरकारी जमीन की जद में आने वाले मकान के हिस्सों को खुद ध्वस्त कर दिया है। शनिवार को पैमाइश में चरथावल कस्बे में सड़क पर सरकारी जमीन पर लोगों के अवैध निर्माण की बात सामने आई है। नायब तहसीलदार हरेंद्र पाल सिंह, कानूनगो हितकर चौधरी, प्रवीण गुप्ता एवं लोनिवि के अवर अभियंता धर्मवीर सिंह की मौजूदगी में चरथावल में कमला फार्म हाउस से नहर तक पैमाइश के बाद निशानदेही कर दी है। चार दिन में अवैध कब्जा हटाने के लिए मुनादी करा दी गई है ताकि निर्माण में तेजी आ सके। उधर, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज गर्ग ने निर्माण के दौरान दुकानों के सामने उड़ने वाली धूल से बचाव के लिए पानी का छिड़काव, दुकानों के सामने से पड़ी बजरी हटाने और पुरानी सड़क को तोड़कर नई सामग्री बिछाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed