{"_id":"60bfafac8ebc3e01810c4e7f","slug":"markets-crowded-as-soon-as-corona-curfew-ended-devband-news-mrt5417413199","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू समाप्त होते ही बाजारों उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू समाप्त होते ही बाजारों उमड़ी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद। जनपद के कोरोना कर्फ्यू से मुक्त होते ही मंगलवार को बाजार खुलते ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कोरोना प्रोटोकाल का जमकर उल्लंघन हुआ, क्योंकि लोगों ने दो गज की दूरी का पालन भी किया। कुछ लोग तो बिना मास्क पहने ही बाजारों में घूमते दिखाई पड़े।
कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या कम होने के साथ ही प्रशासन के निर्देश पर मंगलवार को देवबंद में संपूर्ण ट्रेड के बाजार खुले। व्यापारियों ने जहां बाजार खुलने पर खुशी व्यक्त करते हुए शासन प्रशासन का आभार जताया, वहीं लोगों की एकाएक बढ़ी भीड़ के चलते फिर से संक्रमण फैलने की संभावना बनी नजर आई, क्योंकि पैदल चलने वालों के साथ-साथ ई-रिक्शा समेत अन्य दुपहिया वाहनों की बाजारों में भरमार दिखाई पड़ी। जिसके चलते दिन में कई बार जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान शारीरिक दूरी का भी लोगों ने पालन नहीं किया। हालांकि पुलिसकर्मी चौक-चौराहों पर मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करते दिखाई पड़े। मिष्ठान विक्रेता समेत अन्य कई दुकानदार अपनी दुकानों में साफ सफाई करते नजर आए। सीओ रजनीश उपाध्याय ने बताया कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। सिर्फ एक्टिव केसों में कमी आई। इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बाजार में जो भी व्यापारी या व्यक्ति बिना मास्क के मिलेगा उसका चालान काटा जाएगा। वहीं, एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने भी बाजारों में घूमकर स्थिति का जायजा लिया।