फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Markets buzzed with Eid shopping

ईद की खरीदारी से गुलजार हुए बाजार

Mon, 02 May 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Markets buzzed with Eid shopping
नगर भगत सिहं रोड पर ईद की खरीददारी करती महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। ईद-उल-फितर की तैयारियों से बाजार गुलजार हो गए। देर रात तक शहर के प्रमुख बाजारों में ग्राहक पहुंच रहे हैं। कपड़ों की खरीदारी सबसे अधिक हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार को चांद का दीदार हुआ तो तीन मई को ईद मनाई जाएगी। शहर के खालापार, किदवईनगर, मल्लूपुरा, महमूदनगर, मिमलाना रोड, लद्दावाला में त्योहार की खूब तैयारियां चल रही है। शहर के एसडी के मार्केट, रुडक़ी रोड, मीनाक्षी चौक, नूर मार्केट, भगत सिंह रोड, झांसी की रानी समेत अन्य प्रमुख बाजारों में देर रात तक खरीदारी की गई। मुस्लिम इलाकों में प्रकाश की व्यवस्था की गई है। कपड़ों, जूतों, खाने-पीने के सामान और सौंदर्य प्रसाधनों की खूब बिक्री हुई। बच्चों और महिलाओं में उत्साह है।
विज्ञापन

सीओ और थानेदारों को सौंपी जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बाजारों में पुलिस भ्रमण कर रही है। इसके अलावा थानेदारों और सीओ को उनके क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस देर रात तक भ्रमण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां किस समय होगी नमाज
स्थान समय/सुबह
ईदगाह 06:30
मस्जिद हौज वाली 06:45
मस्जिद पीर वाली 06:45
मस्जिद लियाकतपुरा 06:45
मस्जिद हौज वाली 06:45
नुमाइश कैंप 07:00
मस्जिद पुजाए वाली 07:00
मस्जिद उमर खां 07:00
नगर क्षेत्र में 218 मस्जिदों में नमाज
नगर क्षेत्र में 218 मस्जिदों में नमाज होगी। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि कड़ी चौकसी रहेगी। सर्वसमाज के लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed