{"_id":"5ef6309f8ebc3e433f0b46a9","slug":"market-open-till-noon-crowded-muzaffarnagar-news-mrt4883346102","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर तक खुला बाजार, रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर तक खुला बाजार, रही भीड़
विज्ञापन
आधे दिन खुले बाजार के दौरान शिव चौक पर खरीददारी को उमडी भीड़।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहर तक खुला बाजार, रही भीड़
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को बाजार दोपहर एक बजे तक खुले। बाजार में निश्चित समय तक काफी भीड़ रही। एक बजे से ही पुलिस ने माइक से दुकानदारों को सूचना दी और दुकानें बंद कराई। इसके बाद पालिका ने दुकानों को सैनिटाइज करने का काम किया।
बाजार में सुबह से ही काफी भीड़ रही। शुक्रवार को बाजार एक बजे तक खुलता है। जिन दुकानदारों का बाहर से माल आता है वह भी दुकानों पर पहले ही पहुंचना होता है। थोक दुकानदारों का जो माल बाहर जाता है, वह भी पहले ही चला जाता है। इस कारण भी भीड़ रहती है। शुक्रवार को शहर के सभी मुख्य बाजारों में भीड़ रही। कचहरी रोड के हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। यहां दुपहिया वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रही। जैसे ही एक बजा पुलिस की गाड़ी ने सूचना शुरू कर दी और कुछ ही देर में बाजार बंद हो गया। इसके बाद पालिका और प्रशासन के अफसरों ने शहर में सैनिटाइज का काम किया। प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को दुकानों को सैनिटाइज किया जा रहा है। रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन शुरू किया गया है।