फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Market adorned on Diwali, trend changed

दीपावली पर बाजार सजे, ट्रैंड बदला

Tue, 10 Nov 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Market adorned on Diwali, trend changed
दीपावली पर्व पर सजा बाजार व खरीददारी करती लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दीपावली पर बाजार सजे, ट्रेंड बदला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रोशनी के पर्व दीपावली के लिए बाजार सज गए हैं। दुकानदारों ने पंच दीपोत्सव को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। उन्हें उम्मीद है कि दिवाली पर अच्छा कारोबार होगा। मगर, कोरोना का असर हर त्योहार पर पड़ रहा है। कोविड के चलते ट्रेंड भी बदल गया है। दीपावली रोशनी और मिठाई के लिए जानी जाती है। इस बार कोरोना के संक्रमण के चलते लोगों ने मिठाई से दूरी बना ली है। लोग अपने परिचितों को पर्व की बधाई देने के लिए गिफ्ट पैक देना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में इस बार गिफ्ट पैक की मांग बढ़ रही है। शहर के शिव चौक, नई मंडी, चौड़ी गली, गांधी कॉलोनी, द्वारिकापुरी, भगत सिंह रोड, रुड़की रोड, सदर बाजार, प्रकाश चौक आदि बाजार में गिफ्ट पैक सज चुके है।
मिठाई रह गई तिहाई
झांसी रानी चौक स्थित मूलचंद स्वीट्स के पीयूष अग्रवाल कहते हैं कि कोरोना के कारण इस बार मिठाई विक्रेताओं का काम पिट गया है। अधिकांश लोग खुली मिठाई लेने और देने से बच रहे हैं। दिवाली पर मिठाई का कारोबार 35 प्रतिशत होने की उम्मीद है। वैसे डिब्बा पैक मिठाई काजू कतली, मिक्स, डोडा बर्फी, मिल्क केक आदि लोग खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

ड्राई फ्रूट्स के दाम कम, मांग ज्यादा
मुजफ्फरनगर। इस बार ड्राई फ्रूट्स के गिफ्ट पैक की बाजार में जबरदस्त मांग है। मिठाई के बजाय लोग ड्राई फ्रूट्स देना अधिक पसंद करते हैं। नई मंडी चौड़ी गली के दुकानदार पारस जैन कहते हैं कि इस बार सभी मेवे गत वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत तक सस्ते हैं। इसलिए भी ड्राई फ्रूट्स गिफ्ट पैक की मांग ज्यादा है। 250 से लेकर 1500 रुपये तक गिफ्ट पैक बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिफ्ट हैंपर हो रहे तैयार
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के दुकानदार नितिन गोयल नवरंग के अनुसार इस गिफ्ट हैंपर की ज्यादा मांग है। इसमें रेवड़ी, गजक, नमकीन-बिस्किट, चॉकलेट, जूस, चिप्स, टॉफी आदि सामान रहता है, जिसकी कीमत 400 से लेकर 800 रुपये तक है।
जूस पैक भी बाजार में
मुजफ्फरनगर। कई नामचीन कंपनियों ने दीपावली पर जूस के गिफ्ट पैक भी बाजार में उतारे है। गोल मार्केट के दुकानदार गोपाल गर्ग बताते हैं कि कंपनियों ने जूस के गिफ्ट पैक 80 रुपये से लेकर 400 रुपये तक की बनाए है। लोग अपने परिचितों को मिठाई के बदले जूस के गिफ्ट पैक ज्यादा दे रहे हैं।
नमकीन-बिस्किट की भी डिमांड
मुजफ्फरनगर। नमकीन बिस्किट की भी विभिन्न वैरायटी और रेंज के गिफ्ट पैक बाजार में हैं। ब्रांडेड कंपनियों ने 250 रुपये से लेकर 750 रुपये तक का गिफ्ट बाजार में उतारे हैं। दुकानदार गोपाल बताते हैं कि अधिक मांग नमकीन बिस्किट गिफ्ट पैक की है।
मिठाई के स्थान पर चॉकलेट की मांग
मुजफ्फरनगर। इस बार चॉकलेट ने भी मिठाई का स्थान ले गया है। प्रसिद्ध कंपनियों ने चॉकलेट की बहुत की शानदार गिफ्ट पैक बनाए है। इनकी कीमत 100 रुपये लेकर 1500 रुपये तक है। इन गिफ्ट की भी बड़ी डिमांड बाजार में है।
इस बार भी सदाबहार रेवडी, गजक
मुजफ्फरनगर। दीपावली में हर बार की तरह रेवड़ी, गजक, तिलबुग्गा, तिल पपडी की मांग बाजार में ही है, वो भी पहले से ज्यादा। इस बार सोनपापड़ी और बतीसा की मांग कम होने से भी रेवड़ी, गजक की मांग में उछाल आया है। शहर में जगह-जगह इनके स्टाल लग चुके है। दो सौ रुपये लेकर चार सौ रुपये तक के आम दाम है।

फल वाले भी तैयारी में
मुजफ्फरनगर। दीपावली के लेकर फल विक्रेताओं ने भी पूरी तैयारी कर ली है। सोल्जर बोर्ड के सामने फल विक्रेता नादिर ने बताया कि तमाम तरह से फल दिल्ली मंडी से मंगवाए है। शानदार फलों की टोकरी पैक 300 से लेकर 1200 रुपये तक का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed