{"_id":"5fc3e67f8ebc3e1a264452fa","slug":"many-injured-in-the-fight-muzaffarnagar-news-mrt5132927194","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में संघर्ष, पथराव में कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में संघर्ष, पथराव में कई घायल
विज्ञापन
दो पक्षों में संघर्ष, पथराव में कई घायल
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। मामूली बात पर दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों ओर से हुए पथराव में कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव देवल निवासी अफसर रविवार को अपने पड़ोसी चमन के साथ देवल बस स्टैंड पर गया था। आरोप है कि इसी दौरान उसकी किसी बात को लेकर गांव के ही इनाम से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इनाम ने कॉल कर गांव से कई लोगों को बुलाकर अफसर के साथ मारपीट कर दी। इसकी सूचना मिलने पर अफसर पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। इसमें दोनों पक्षों से बल्लू, अशरफ और अरशद घायल हो गए। दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर स्थिति पर काबू पाते हुए घायलों को सीएचसी जानसठ ले जाकर भर्ती कराया। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।