{"_id":"60636e848ebc3e59067dba53","slug":"many-dances-on-the-beat-of-drums-khatauli-news-mrt53228122","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोल की थाप पर खूब झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोल की थाप पर खूब झूमे लोग
विज्ञापन
बुढ़ाना में होली खेलने के दौरान रंगों में रंगी युवतियां व महिलाएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
ढोल की थाप पर खूब झूमे लोग
मुजफ्फरनगर, मोरना। गांव टंढेड़ा में काफी समय से होली के त्योहार को ढोल नगाड़े, ताशे, झांझ आदि से निकली ध्वनि ग्रामीणों में अलग तरह का जोश भर देती है। ढोल की थाप पर युवा नौजवान व बूढे़ खुद ही नाचने को मजबूर हो गए। वहीं, महिलाएं और युवतियां घरों की छतों से होरियारों पर फूल और रंग बरसाकर उनका स्वागत करती र्हुइं होली के गीतों के गाने की परंपरा को आज भी जीवत रखे हुए हैं।
गांव टंढेड़ा में सर्वप्रथम ग्रामीण भुमिया, देवी देवताओं का आह्वान करते हुए मंत्रोच्चारण के बीच कुलदेवी की पूजा अर्चना करते हैं। इसके पश्चात मिंटु, धर्मेंद्र प्रधान, बोबी, बोहरण, भंवर सिंह, जयद्रर्थ, विजेंद्र, सेटी, सतपाल, संजय, चेतन, विनोद, सतीश के साथ विजयपाल सिंह, पवन प्रधान, दीपक एडवोकेट, प्रमोद, अखिलेश चौधरी, यशपाल सिंह, प्रवेंद्र सहित, राजकुमार की टोली एक साथ सभी एकत्र होकर होली, फाग गाते हुए गांव के बीच होली चौक पर जमकर ऐसा ढोल नगाडे़, ताशे बजाय कि वहां मौजूद हर व्यक्ति होली के गीतों पर झूमने को मजबूर हो गए। वहीं, गांव खाइखेड़ा में सुंदर झांकी निकालकर नाचते गाते हुए होली का पर्व बडे़ धूमधाम से मनाया गया, जिसमें मौजूदा प्रधान मोहम्मद वसीम, सुबोध सैनी, रविंद्र बेनीवाल, अमित, दिनेश सैनी आदि ने आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई।
डीजे पर जमकर नाचे युवक और युवतियां
बुढ़ाना। कस्बा व देहात में रंगों की होली परंपरागत तरीके से धूमधाम से मनाई गई। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर युवक व युवतियां डीजे की धुन पर जमकर नाचे। बच्चों ने पिचकारियों में रंग भरकर परिवार व गली में आने-जाने वालों को रंग दिया। गांव के गली मोहल्ले में डीजे की धुन पर महिलाएं जमकर नाचीं।