फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Many burnt due to ashes lying on Barla-Basera road

Muzaffarnagar News: बरला-बसेड़ा मार्ग पर पड़ी राख से कई झुलसे

Sun, 02 Jun 2024 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Many burnt due to ashes lying on Barla-Basera road
छपार। क्षेत्र में बरला-बसेड़ा मार्ग पर पड़ी राख में कई लोग झुलस गए। लोगों का कहना है कि राख जानलेवा हो सकती है। उन्होंने राख हटवाने की मांग भी की। लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्राॅली में राख लेकर चलते समय वह उड़कर फसलों को नुकसान करती है। राख चारे को खराब कर देती है, जिससे पशु बीमार होते हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व बरला का किशोर सौरभ पुत्र रामकिशन खेत में चारा लेने जा रहा था, रास्ते में पड़ी राख के ऊपर से गुजरा तो उसके दोनों पैर जल गए थे। तीन दिन पूर्व कुटेसरा निवासी किशोरी मुस्कान अपने नाना अकबर के घर आई हुई थी, वह अपने नाना को मकान की चाभी देने हाईवे पर आई तो वहां पड़ी राख से उसके हाथ-पैर बुरी तरह झुलस गए। छह माह पूर्व सलमान व पितमो झुलस चुके हैं। यही नहीं एक कूड़ा बीनने वाला बुरी तरह झुलस गया था। अभी भी बरला बसेड़ा मार्ग के किनारे राख डाली जा रही है, लेकिन पुलिस-प्रशासन अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed