{"_id":"627964c456566551852f0efc","slug":"many-bigha-crops-submerged-due-to-breaking-of-rajbha-khatauli-news-mrt5879312102","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबहा टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबहा टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न
विज्ञापन
गांव दुधाहेड़ी के जंगल में रजबाहे की पटरी टूटने से खेतों में भरा पानी।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। गांव दूधाहेड़ी के जंगल में रजबहा टूटने से कई बीघा ज्वार और गन्ने की फसल जलमग्न हो गई। पीड़ित किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रशासन से आर्थिक मुआवजा देने की मांग की।
गांव दूधाहेड़ी के किसान सुशील कुमार, मास्टर संजीव राठी, उदयवीर, रितिक, लाखन ने बताया कि उनके खेतों के पास से होकर बह रहे रजबहे की पटरी टूटने से हाल ही में बोई गई ज्वार तथा गन्ने की फसल में कई फिट पानी भर गया। जिससे फसल की जमावट प्रभावित होगी। किसान सुशील कुमार ने बताया कि वह अपने खेत में खड़े गन्ने की छिलाई कर रहे थे। पानी भर जाने से कई दिन तक गन्ने की छिलाई नहीं हो पाएगी।
किसानों का कहना है कि रजबहा कई दिन से किनारों तक उफन कर बह रहा था। उन्होंने सिंचाई विभाग को इससे अवगत करा दिया था, लेकिन फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। सिंचाई विभाग के जेई अनुज चौधरी का कहना है कि रजबहे को बंद करा दिया गया है तथा अगले कुछ दिन में पटरी को ठीक करा दिया जाएगा।