फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mantra given in Muzaffarnagar to give full strength in the elections from the West

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - पश्चिम से चुनाव में पूरी ताकत झोंकने का मंत्र

Fri, 23 Feb 2024 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 23 Feb 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Mantra given in Muzaffarnagar to give full strength in the elections from the West
- प्रत्याशियों, सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले
विज्ञापन


फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सपा प्रत्याशियों और नेताओं को पश्चिम से ही चुनाव में ताकत झोंकने का मंत्र दिया। कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और लोगों तक पहुंचने की बात कही। यूपी पुलिस की भर्ती के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में भी युवा उनसे मिलने पहुंचे।
करीब दो घंटे शादी समारोह में रहे सपा अध्यक्ष से मिलने के लिए प्रत्याशियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। दुल्हा-दुल्हन से मुलाकात के बाद लंच पर भी सपा नेता साथ बैठे। इस दौरान उन्होंने पश्चिम यूपी के प्रमुख नेताओं को सक्रिय रहकर मजबूती से चुनाव की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान, नौजवानों के मुद्ददे पर नाकाम हो चुकी है। उधर, मेरठ के मवाना से पहुंचे युवाओं से मुलाकात की। सरधना के विधायक अतुल प्रधान ने मवाना से पहुंचे मोनू पंवार, मुकेश कुमार समेत अन्य युवाओं की पूर्व सीएम से मुलाकात कराई। युवाओं ने सिपाही भर्ती की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का मुददा उठाया। मांग रखी कि परीक्षा दोबारा कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व सांसद कादिर राना, विधायक पंकज मलिक, विधायक स्वामी ओमवेश, विधायक नाहिद हसन, कैराना प्रत्याशी इकरा हसन, विधायक अतुल प्रधान, संजय लाठर, विधायक आशु मलिक, सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गठवाला खाप के थांबेदार भी मिले
पूर्व सीएम अखिलेश यादव से गठवाला खाप के थांबेदारो ने भी मुलाकात की। बहावड़ी के थांबेदार श्याम सिंह और लांक के थांबेदार रविंद्र सिंह भी शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। इसके अलावा भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के बेटे चरण सिंह भी शादी में पहुंचे थे। थांबेदारों ने पूर्व सीएम से मुलाकात की।


हेलीकॉप्टर से आए अखिलेश यादव
शादी समारोह में शामिल होने के लिए पूर्व सीएम हेलीकॉप्टर से एक फैक्टरी के हेलीपैड पर उतरे। यहीं से वह कार में सवार होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने दुल्हन इशिता और दूल्हे करण से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed