{"_id":"5edd28748ebc3e90b12e0ba9","slug":"mansoorpur-mill-can-run-till-june-15-muzaffarnagar-news-mrt4853446102","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जून तक चल सकती है मंसूरपुर मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जून तक चल सकती है मंसूरपुर मिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिले की मंसूरपुर चीनी मिल में पेराई सत्र 2019-20 में 15 जून तक गन्ना पेराई हो सकती है। गन्ने की अधिकता के चलते खतौली और मोरना चीनी मिल की दस जून तक चलने की संभावना बन गई है। इन मिलों ने पांच जून में पेराई सत्र समापन की बात कही थी।
गन्ना उत्पादन में रिकार्ड बढ़ोत्तरी के चलते जिले में चीनी मिलों का पेराई सत्र लगातार बढ़ता जा रहा है। किसानों के खेतों में चीनी मिलों की अपेक्षा से भी कहीं ज्यादा गन्ना निकल रहा है। तितावी मिल ने 28 मई को पेराई सत्र समापन करने की बात कही थी, लेकिन आखिरी समय में इतना गन्ना आया कि मिल छह जून की रात को बंद हो पाई। खतौली और मोरना चीनी मिल ने पांच जून को पेराई सत्र समापन करने की बात कही । आखिरी समय में मिल में इतना अधिक गन्ना आ गया है कि अब इन दोनों मिलों के दस जून तक चलने की संभावना बन गई है। मंसूरपुर चीनी मिल के पेराई सत्र का समापन 15 जून से पहले नहीं हो पाएगा। जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने बताया कि जब तक किसान के खेत में गन्ना है, तब तक क्षेत्र की चीनी मिले पेराई करेगी। गन्ना किसान को किसी भी हालत में परेशान नहीं होने दिया जाएगा।