{"_id":"62b8b0f61873fc1ee44988b4","slug":"mansoorpur-mazdoor-union-celebrated-75th-foundation-day-muzaffarnagar-news-mrt5945489104","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंसूरपुर मजदूर यूनियन ने मनाया 75 वां स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंसूरपुर मजदूर यूनियन ने मनाया 75 वां स्थापना दिवस
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में मंसूरपुर मजदूर यूनियन के स्थापना दिवस पर उपस्थित श्रमिक नेता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर मजदूर यूनियन ने मनाया 75वां स्थापना दिवस
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। मंसूरपुर मजदूर यूनियन ने 75वां स्थापना दिवस हीरक जयंती के रूप में मनाया गया। मिल मंसूरपुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे श्रमिक नेताओं ने संगठित होने पर बल दिया। वक्ताओं ने श्रमिकों के वेतनमान में बढ़ोतरी तथा अन्य सुविधाएं देने की मांग की।
मंसूरपुर शुगर मिल के कर्मचारियों ने मजदूर यूनियन का 75वां स्थापना दिवस हीरक जयंती के रूप में प्राथमिक विद्यालय मिल मंसूरपुर के प्रांगण में मनाया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसके बाद यूनियन के पदाधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने यूनियन के इतिहास पर प्रकाश डाला। स्थापना दिवस समारोह में कई जनपदों के श्रमिक नेताओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि गोरखपुर से आए यूपीटीयूसी के उपाध्यक्ष लल्लन राय ने कहा कि शुगर मिलों से ठेका प्रथा बंद होनी चाहिए। समान कार्य के लिए समान वेतन मिलना चाहिए। मजदूरों के मेडिकल एलाउंस में बढ़ोतरी की जानी चाहिए।
महंगाई को देखते हुए श्रमिकों का वेतन मान बढ़ाने की मांग की। लखनऊ से आए यूपीटीयूसी के सेक्रेटरी चंद्रशेखर ने मजदूरों से संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठित होकर संघर्ष करने से ही मजदूरों की समस्याओं का हल निकलेगा। कार्यक्रम का संचालन वेद प्रकाश अरोरा तथा अध्यक्षता सुभाष शर्मा ने की। इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा, राजू त्यागी, महिपाल सिंह, मुरारी शर्मा, बृजेश पाल, अशोक कुमार, नंदकशोर पांचाल, ब्रजराज यादव, पवन कुमार शर्मा राजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर फैक्टरी मैनेजर रविंद्र कुमार शर्मा ने श्रमिकों को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।