फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Manoj Valmiki, member of the Safai Karamcharis Commission

जल्द नियमित होंगे संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारी: मनोज

Tue, 02 Mar 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Manoj Valmiki, member of the Safai Karamcharis Commission
जल्द नियमित होंगे संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारी: मनोज
विज्ञापन

चरथावल। सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि ने कहा कि जल्द ही प्रदेश सरकार संविदा और आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों को नियमित करेगी। सफाई कर्मचारियों की कमेटी के गठन के बाद पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। रविंद्र वाल्मीकि को अध्यक्ष और सुनिल सौदाई को महामंत्री नियुक्त किया गया।

सोमवार को नगर पंचायत प्रांगण में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोज वाल्मीकि, सुधीर वाल्मीकि और ललित मंचल का अभिनंदन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सतेंद्र त्यागी ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोग के सदस्य मनोज ने संविदा सफाई कर्मचारियों और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को जल्द ही नियमित करने का भरोसा दिया। सफाई कर्मचारी सुखबीरी को उनके सेवानिवृत्त होने पर नगर पंचायत चरथावल की ओर से वस्त्र, शॉल और चेक देकर सम्मानित किया। चेयरमैन सतेंद्र और ईओ मनोज यादव ने कहा कि सुखबीरी ने सेवाकाल में अपने कर्तव्यों को सत्य निष्ठा और ईमानदारी से पूरा किया। उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में एक कमेटी का भी गठन हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर रविंद्र कुमार तथा महामंत्री पद पर सुनील सौदाई को मनोनीत किया गया। उन्हें चेयरमैन द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सम्मान समारोह में वरिष्ठ लिपिक महेश प्रसाद, असलम त्यागी ,अनुज त्यागी, सफाई नायक अमित कुमार, शाहनवाज, प्रदीप कुमार, नावेद अंसारी, सुनील कश्यप, मदन लाल, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed