फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Manoj Sharma became the President, Sunil Mittal General in the Civil Bar

सिविल बार में मनोज शर्मा अध्यक्ष, सुनील मित्तल महासिच बने

Fri, 24 Dec 2021 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Manoj Sharma became the President, Sunil Mittal General in the Civil Bar
मुजफ्फरनगर में सिविल बार एसोसिएशन में जीत के बाद विजयी चिन्ह बनाते अध्यक्ष व कार्यकारिणी पदधिक? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सिविल बार में मनोज शर्मा अध्यक्ष, सुनील मित्तल महासिच बने
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार शर्मा और महासचिव पद पर सुनील कुमार मित्तल ने परचम लहराया है।
चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी, विजेंद्र प्रताप और सैय्यद जैगम मियां जैदी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार शर्मा को 177 मत मिले, इनके प्रतिद्वंद्वी जितेंद्र पाल सिंह को केवल 144 मत ही मिल पाए। महासचिव पद पर सुनील कुमार मित्तल को 162 मत मिले, इनके मुकाबले सतेंद्र कुमार को 157 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर राधेश्याम गर्ग 166 मत लेकर विजयी रहे, इनके मुकाबले अशोक कुशवाहा को 151 मत मिले।

सहसचिव प्रशासन पद पर मानसी शर्मा 170 वोट लेकर विजयी रही, इनके मुकाबले निपुण जैन को 148 मत मिले। सहसचिव पुस्तकालय के पद पर कपिल कुमार गुप्ता 168 मत लेकर विजयी रहे, इनके मुकाबले राखी त्यागी को 149 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सुधीर गुप्ता 163 मत लेकर विजयी रहे। इनके मुकाबले संजीव त्यागी को 158 मत मिले। इसके अलावा वरिष्ठ सदस्य पद पर आनंद कुमार 162, अनिल कुमार शर्मा 161, महेंद्र कुमार जैन 155, निशांत कुमार मित्तल 166, राजकुमार 154 और रंजना देवी 155 मत लेकर विजयी रही। कनिष्ठ सदस्य पद पर अभिषेक पाल 152, अचिन सिंघल 161, अनुज अग्रवाल 163, निर्मला मित्तल 168, नुपुर 177, सुनील कुमार 153 मत लेकर विजयी रहे। विजेताओं का सिविल बार में भव्य स्वागत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed