फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mandi's transformer blows up, 12 thousand consumers lose power

Muzaffarnagar News: मंडी का ट्रांसफार्मर फुंका, 12 हजार उपभोक्ताओं की बत्ती गुल

Wed, 10 Jul 2024 03:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Mandi's transformer blows up, 12 thousand consumers lose power
मुजफ्फरनगर। शहर में कूकड़ा मंडी बिजलीघर पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक जाने से कई कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मंगलवार रात बिजली आपूर्ति नहीं होने से 12 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ में बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाकर जानकारी ले और व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि बुधवार को ही आपूर्ति बहाल होगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता टाउनहॉल डीसी शर्मा ने बताया कि मंडी समिति पर 10-10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हुए थे। एक ट्रांसफार्मर शनिवार को फुंक गया था, जबकि ओवरलोड हो जाने से दूसरा ट्रांसफार्मर भी मंगलवार सुबह करीब 11 बजे फुंक गया। इस कारण मंडी समिति बिजलीघर से पोषित एरिया पटेलनगर, जानसठ रोड का कुछ हिस्सा, स्टेट बैंक कॉलोनी भरतिया कॉलोनी, नई मंडी समेत अन्य जगहों पर आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों ने बिजलीघर पर फोन करने शुरू किए लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। सुबह 11 बजे आपूर्ति बाधित हो जाने के कारण इनवर्टर डाउन हो गए। गर्मी के चलते लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

मंत्री ने लखनऊ में बुलाई बैठक
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि नई मंडी, पटेलनगर, गांधीनगर, लक्ष्मण विहार, अग्रसेन विहार, स्टेट बैंक काॅलोनी की समस्या को लेकर उन्होंने लखनऊ में बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को बुलाकर फटकार लगाई और समस्या के कारणों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि नया ट्रांसफार्मर लखनऊ से चल चुका है। बुधवार को आपूर्ति बहाल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैकल्पिक व्यवस्था कर रहा विभाग
चीफ इंजीनियर पवन अग्रवाल ने बताया कि विभाग वैकल्पिक व्यवस्था कर रहा है। आसपास के बिजलीघरों से सप्लाई दी जा रही है। पूरी तरह सप्लाई बुधवार को ही शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed