फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Man stabbed his wife to death in Muzaffarnagar today

मुजफ्फरनगर : घरेलू विवाद में पत्नी की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या, आरोपी पति फरार

Sun, 05 Dec 2021 11:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 05 Dec 2021 11:17 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर के बिटावदा में आपसी विवाद के बाद व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया।
  

विज्ञापन
Man stabbed his wife to death in Muzaffarnagar today
ssp abhishek yadav muzaffarnagar - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की मामूली विवाद में गला रेतकर हत्या कर दी। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार घरेलू विवाद में हत्या को अंजाम दियाा गया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : शादी की खुशियों में मातम: भीषण हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत, कार के उड़े परखच्चे, देखिए दर्दनाक तस्वीरें
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार बुढाना थाना क्षेत्र के बिटावदा में पति पत्नी के बीच मामूली कहासुनी में फिर खून बहाया गया। बिटावदा गांव में  विपिन ने अपनी पत्नी रमा (45) की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा है। 

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि परिवार के लोगों से प्रकरण की जानकारी ली जा रही है।वहीं परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed