{"_id":"66c99aae9f9451e4930ab0ee","slug":"man-beaten-to-death-in-mzaffarangar-dead-body-found-in-a-farmers-farm-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: ईंट से पीट-पीटकर युवक की हत्या, खेत में लहूलुहान शव मिला, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: ईंट से पीट-पीटकर युवक की हत्या, खेत में लहूलुहान शव मिला, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 24 Aug 2024 02:33 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मजफ्फरनगर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 24 Aug 2024 02:33 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में बुढ़ाना में संदिग्ध हालत में लापता युवक का शव एक खेत में पड़ा मिला। युवक अपने साथियों के साथ घर से गया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसके साथियों ने ही शराब पीने के दौरान ईंट से पीट-पीट कर हत्या की है।
विज्ञापन
फुगाना क्षेत्र के गांव खरड़ से खरड़ निवासी विकास कश्यप (22) का शव शनिवार को लोकेश के खेत में पड़ा मिला। सर में चोट लगने से उसकी माैत हुई है। ग्रामीणों व पुलिस ने बताया कि सिर में ईंट के वार से उसकी हत्या हुई है।
विज्ञापन
पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में शोक छाया है। शुक्रवार शाम को वह अपने साथियों के साथ फुगाना की तरफ गया था।
विज्ञापन