फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Man arrested for buying bank accounts from poor people and selling them to cyber fraudsters

Muzaffarnagar News: जलकल अवर अभियंता के नाम पर खोली छह फर्जी कंपनियां

Sun, 21 Sep 2025 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for buying bank accounts from poor people and selling them to cyber fraudsters
मुजफ्फरनगर। साइबर ठगों ने पालिका जलकल विभाग के अवर अभियंता की पहचान का दुरुपयोग कर छह फर्जी कंपनियों का पंजीकरण करा डाला। सभी फर्म ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर कारोबार दर्शा रही हैंं। अवर अभियंता ने साइबर क्राइम थाना पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

पालिका जलकल विभाग के अवर अभियंता धर्मवीर सिंह ने बताया कि उनके नाम और पहचान का दुरुपयोग करते हुए अज्ञात लोगों ने फर्जी फर्म बनाकर उनके नाम से ऑनलाइन शॉपिंग का काम शुरू कर दिया। लोगों को लुभावने ऑफर देकर उन्हें निवेश के लिए आकर्षिक किया जा रहा है। आशंका जताई कि फर्जी फर्म के माध्यम से एडवांस बुकिंग के नाम पर पैसा जमा कर ठगी की जा रही है। पिछले दिनों उन्हें एक अंजान नंबर से कॉल आई और फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह उनकी ऑनलाइन शॉपिंग फर्म से कुछ सामान खरीदना चाहता है। कैश ऑन डिलीवरी के आधार पर वह भुगतान करेगा। बताया कि उनका फोन उसे ऑनलाइन शॉपिंग फर्म से ही मिला है।
विज्ञापन

धर्मवीर ने बताया कि साइबर क्राइम थाना पुलिस से शिकायत की गई है। डीएम और एसएसपी को भी प्रार्थना पत्र दिया गया है। उनकी जानकारी में आया है कि उनकी पहचान से खोली गई छह में से चार फर्म बंद हो चुकी हैं जबकि दो क्रियाशील हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed