{"_id":"61c4ca2042eedb203d5b464d","slug":"malik-and-saini-cut-the-wounds-of-muzaffarnagar-riots-muzaffarnagar-news-mrt5704316142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलिक और सैनी ने कुरेदे मुजफ्फरनगर दंगे के जख्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलिक और सैनी ने कुरेदे मुजफ्फरनगर दंगे के जख्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलिक और सैनी ने कुरेदे मुजफ्फरनगर दंगे के जख्म
मुजफ्फरनगर। भाजपा के बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक और खतौली विधायक विक्रम सैनी ने मुजफ्फरनगर दंगे के जख्म खूब कुरेदे। कवाल कांड़ की जिक्र छेड़ा। मुस्लिम नेताओं पर भी खूब तंज कसे। सैनी ने सपा-रालोद गठबंधन को घेरा। साथ ही रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह पर कटाक्ष किया।
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर सजे मंच से विधायक उमेश मलिक विपक्ष पर खूब हमलावर हुए। दंगे और आगजनी की याद दिलाई। पूर्व सांसद कादिर राना, अमीर आलम और मदनी पर भी कटाक्ष किए। बिना किसी का नाम लिए यह भी कहा कि लोग उनके पत्थर और कार तोड़ते हैं तो तोड़ लें, लेकिन यूपी में सरकार भाजपा की ही बनेगी।
विधायक विक्रम सैनी ने रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह पर कटाक्ष किया। यह कहा कि जब उन्होंने टीवी खोला तो सपा-रालोद गठबंधन की जानकारी मिली। जयंत का नाम लिए बिना कहा कि डिप्टी सीएम की डिमांड कम है। वह राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं सीएम की मांग रखनी चाहिए थी। गठबंधन की 20 सीटें प्रदेश में नहीं आएगी, ये लोग सीएम और डिप्टी सीएम की बात करते हैं।
विज्ञापन
कवाल कांड की याद दिलाई
विक्रम सैनी ने यह भी कहा कि कवाल कांड उन्होंने देखा था। गौरव सचिन की निर्ममता से हत्या की गई थी। वह अस्पताल में भर्ती थे। नर्स ने कहा कि जाट पुत्र उसके साथ गठबंधन कर रहा है, जिसकी सरकार में गौरव और सचिन मारे गए थे। विधायक ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर वोटरिया नाम से चार लाइन की कविता भी सुनाई।