फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Males dominate half the population in the polling field

मतदान के मैदान में पुरुषों पर भारी आधी आबादी

Wed, 09 Feb 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Males dominate half the population in the polling field
मुजफ्फरनगर। मतदान के मैदान में आधी आबादी पुरुषों पर भारी पड़ती रही है। साल 2017 और 2019 के चुनाव में भी महिलाओं का मत प्रतिशत अधिक रहा है। इस बार भी जिले में महिलाएं चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं।
विज्ञापन

पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें, तो जिले में कुल मतदान 67.16 प्रतिशत हुआ था। पुरुषों का प्रतिशत 66.43 और महिलाओं का प्रतिशत 68.04 रहा था। यानी मतदान में महिलाएं पुरुषों पर भारी पड़ी थीं। खतौली और बुढ़ाना विधानसभा में महिलाओं ने अधिक मतदान किया था।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 की बात करें, तो पुरुषों ने 68.21 प्रतिशत और महिलाओं ने 68.44 मतदान किया था, जबकि जिले में कुल मतदान 68.31 प्रतिशत हुआ था। खतौली और मीरापुर विधानसभा में महिलाओं ने सबसे ज्यादा मतदान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2017 में मतदान का प्रतिशत
विधानसभा पुरुष महिला कुल
बुढ़ाना 66.07 68.35 67.10
चरथावल 64.93 66.97 65.76
पुरकाजी 64.46 65.36 64.86
मुजफ्फनगर 64.30 64.06 64.18
खतौली 70.67 71.62 71.11
मीरापुर 68.77 70.13 69.39
कुल 66.43 68.04 67.16
लोकसभा चुनाव 2019 में मतदान का प्रतिशत
विधानसभा पुरुष महिला कुल
बुढ़ाना 67.98 68.87 68.39
चरथावल 67.85 69.11 68.42
पुरकाजी 66.91 66.58 66.75
मुजफ्फरनगर 65.11 64.81 64.97
खतौली 72.15 72.18 72.16
मीरापुर 69.85 69.49 69.68
कुल 68.21 68.44 68.31
हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे महिलाएं
गांधी कॉलोनी निवासी सारिका शर्मा का कहना है कि महिलाओं को अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए। महिलाएं वर्तमान में प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। जैन डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सीमा जैन का कहना है कि महिलाएं मतदान में आगे रहती है, यह सकारात्मक संदेश है। लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed