{"_id":"6195556c63e6c808381cb64f","slug":"male-sterilization-fortnight-will-run-from-november-22-muzaffarnagar-news-mrt5652666176","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 नवंबर से चलेगा पुरुष नसबंदी पखवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 नवंबर से चलेगा पुरुष नसबंदी पखवाड़ा
विज्ञापन
22 नवंबर से चलेगा पुरुष नसबंदी पखवाड़ा
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 22 नवंबर से शुरू होकर चार दिसंबर तक चलेगा। हर वर्ष यह पखवाड़ा 21 नवंबर से चार दिसंबर तक मनाया जाता है, लेकिन इस बार 21 नवंबर को रविवार है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह ने बताया इस बार पुरुष नसबंदी पखवाड़ा की थीम ‘पुरुषों ने परिवार नियोजन अपनाया, सुखी परिवार को आधार बनाया’ है। इसी थीम पर जिले में पुरुष नसबंदी को प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता की आवश्यकता है। इसी के मद्देनजर जनपद में प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न प्रकार का सहयोग किया जा रहा है।
परिवार नियोजन कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आरसीएच) डॉ. दिव्या वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश की निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने पुरुष नसबंदी पखवाड़े के आयोजन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुरुष नसबंदी पखवाड़ा ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर दो चरणों में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रथम चरण में 22 से 28 नवंबर तक मोबेलाइजेशन चरण होगा। इसमें परिवार नियोजन के स्थायी साधन नसबंदी को अपनाने के लिए पुरुषों की काउंसिलिंग की जाएगी। इसके बाद दूसरा चरण सेवा प्रदायगी होगा, जो 29 नवंबर से चार दिसंबर तक चलेगा। इसमें इच्छुक व पंजीकृत लाभार्थियों को नसबंदी की सेवा प्रदान की जाएगी। डॉ. दिव्या वर्मा ने बताया कि पुरुष नसबंदी कराने पर शासन की ओर से प्रोत्साहन राशि के रूप में जनपद में 3000 रुपये दिये जाते हैं। यह राशि लाभार्थी के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है।