{"_id":"6298fa047d8b2778c23dacd7","slug":"malaria-eradication-campaign-will-run-till-june-30-khatauli-news-mrt591275061","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 जून तक चलेगा मलेरिया उन्मूलन अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 जून तक चलेगा मलेरिया उन्मूलन अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ पर सघन दस्त रोग नियंत्रण पखवाड़ा और मलेरिया उन्मूलन अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सघन दस्त रोग नियंत्रण पखवाड़ा 15 जून और मलेरिया उन्मूलन अभियान 30 जून तक चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत सभी आशा कार्यकर्ता घर-घर जाएंगी और दस्त एवं बुखार से पीड़ित लोगों की पहचान करेंगी। किसी भी प्रकार के रोगी को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराएंगी। डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि रोगी की गंभीर अवस्था होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराने का कार्य भी आशा कार्यकर्ता करेंगी। बीसीपीएम रोबिन शर्मा ने बताया कि डायरिया और दस्त रोगों की रोकथाम हेतु छह माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को ओआरएस एवं जिंक की गोलियों का वितरण किया जाएगा। गर्भवती महिलाओं को भी ओआरएस तथा जिंक का वितरण किया जाना है।
रोबिन शर्मा ने सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को नियमित रूप से गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर डिविजनल ऑफिसर मोहन लाल शर्मा, डीसीएम मोहम्मद जुनेद, मीनाक्षी, रविता, सीमा सहित आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।