{"_id":"61a526053869a82da86b97d3","slug":"make-the-daughter-s-hands-yellow-the-government-is-ready-to-donate-muzaffarnagar-news-mrt5669112179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के हाथ पीले करो, कन्यादान को सरकार तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के हाथ पीले करो, कन्यादान को सरकार तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार की सामूहिक विवाह योजना में शामिल करने के लिए जिला प्रशासन भावी दूल्हा - दुल्हन को ढूंढ रहा है। ब्लाक से लेकर नगर पंचायतों तक पर सीधे आवेदन लिए जा रहे हैं। जिले में 1035 बेटियों की शादी में अनुदान का लक्ष्य रखा गया है, जिसके सापेक्ष अभी तक केवल 414 आवेदन आए हैं। पांच दिसंबर को पूरे प्रदेश में एक साथ 51 हजार बेटियों की शादी में सीएम योगी आदित्यनाथ कन्यादान करेंगे।
योजना के लिए जिले में आवेदन एकत्र करने का कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। जो दुल्हन के पिता या अभिभावक आवेदन कर रहे हैं, उनकी सरकारी औपचारिकताएं भी तेजी के साथ पूरी हो रही हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति का कहना है कि छह दिन बाद कार्यक्रम है हम आसानी से लक्ष्य पूरा कर लेंगे।
ब्लाक लक्ष्य प्राप्त आवेदन
जिला पंचायत: 60 - 35
मोरना: 75 - 90
जानसठ: 75 - 5
बघरा: 75 - 22
पुरकाजी: 75 - 18
सदर: 75 - 26
चरथावल: 75 - 32
बुढाना: 75 - 22
शाहपुर: 75 - 40
खतौली: 75 - 50
निकाय लक्ष्य प्राप्त आवेदन
मुजफ्फरनगर: 100 - 25
खतौली: 40 - 0
शाहपुर: 20 - 10
बुढाना: 20 - 4
सिसौली: 20 - 5
पुरकाजी: 20 - 4
चरथावल: 20 - 7
भोकरहेडी: 20 - 8
जानसठ: 20 - 11
मीरापुर: 20 - 2
पात्रता की शर्त
सामूहिक विवाह योजना में पात्रता की शर्त यह है कि अभिभावक की वार्षिक आय दो लाख से कम हो। आयु युवती की 18 और युवक की 21 से अधिक हो। ओबीसी और एससी को जाति प्रमाण पत्र देना होगा। कन्या जनपद की स्थायी निवासी हो।
विज्ञापन
पांच दिसंबर को होगा कार्यक्रम
जिला समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति ने बताया कि पांच दिसंबर को जिला मुख्यालय पर भव्य कार्यक्रम होगा। जनपद के 700 जोड़ों को इसमें शामिल किया जाएगा। आवेदन लगातार एकत्र किए जा रहे हैं। अभी तक केवल 414 आवेदन प्राप्त हुए हैं।