{"_id":"5fb957c48ebc3e9bfd3f901f","slug":"major-action-taken-this-year-in-case-of-illegal-liquor-muzaffarnagar-news-mrt512036463","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
अवैध शराब के मामले में इस साल हुई बड़ी कार्रवाई
मुजफ्फरनगर। प्रदेश में जहां नकली शराब कहर ढा रही है, वहीं जिले में पुलिस द्वारा नकली शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं। एक साल में ही पुलिस ने 1098 आरोपियों के खिलाफ 972 मुकदमे दर्ज किए।
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि अभियान के दौरान करीब 40 हजार लीटर अवैध देशी व विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं, राष्ट्रीय स्तर के नकली शराब के माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक करोड़ रुपये के लाखों नकली रेपर, होलोग्राम, ढक्कन व नकली शराब बरामद की जा चुकी है। इसके साथ ही करीब दस लाख रुपये कीमत के नकली पव्वे और कोड बार आदि भी बरामद किया गया है। एसएसपी ने बताया कि एक साल में जनपद के दो शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी एक करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है।
शराब की दुकानों की चेकिंग
सूबे में नकली शराब को लेकर चल रहे अभियान के तहत शनिवार को जिले भर में पुलिस-प्रशासन की टीमों ने शराब की दुकानों पर स्टॉक की जांच की। खतौली में टीम ने संदिग्ध प्रतीत हो रही कुछ शराब की बोतलों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। मीरापुर में शराब ठेकों पर मौजूद स्टॉक एवं शराब के बार कोड की भी जांच की। इसके साथ ही भोपा, शाहपुर, छपार व अन्य देहात क्षेत्र में भी शराब की दुकानों पर चेकिंग की गई।