फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Linter fell while lifting 12 shops with a jack, one died, six injured

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: 12 दुकानों को जैक से उठाने के दौरान लिंटर गिरा, दो मजदूरों की मौत, छह घायल

Sun, 14 Apr 2024 07:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 14 Apr 2024 07:15 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद के तालडा गांव में दो मंजिला इमारत में बनी 12 दुकानों को जैक से उठाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां लिंटर गिरने से दो मजूदरों की मौत हो गई जबकि छह घायल हो गए। वहीं कई मलबे में दबे हुए हैं। राहत कार्य जारी है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Linter fell while lifting 12 shops with a jack, one died, six injured
मुजफ्फरनगर में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के तालडा गांव में दो मंजिला बारह दुकानों को जैक लगाकर ऊपर उठाया जा रहा था। इसी दौरान लिंटर गिर गया। मलबे में कई लोग दबे हैं। एक व्यक्ति को मृत व छह लोगों को घायल हालत में बाहर निकाला गया है। वहीं एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दमकल विभाग टीम व ग्रामीण मलबे में दबे अन्य लोगों को बाहर निकालने के प्रयास में जुटे हैं। एसएसपी अभिषेक सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
विज्ञापन

Muzaffarnagar: Linter fell while lifting 12 shops with a jack, one died, six injured
मुजफ्फरनगर में हादसा - फोटो : अमर उजाला

रविवार शाम यह हादसा हुआ है। हादसे की खबर सुनते ही सैकडों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मलबे में दबे लोगों को बचाने के प्रयास शुरू किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Muzaffarnagar: Linter fell while lifting 12 shops with a jack, one died, six injured
मुजफ्फरनगर में हादसा - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलते ही जानसठ व मुजफ्फरनगर से दमकल विभाग टीम भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों टीमों ने एक व्यक्ति को मृत व छह लोगों को घायल हालत में बाहर निकाला। जिनमें एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

Muzaffarnagar: Linter fell while lifting 12 shops with a jack, one died, six injured
मुजफ्फरनगर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
घायलों को अस्पताल  भेजा गया है। मलबे में दबे अन्य लोगोंं को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी एक दर्जन मजदूरों के दबने की आशंका जताई जा रही है।

Muzaffarnagar: Linter fell while lifting 12 shops with a jack, one died, six injured
घायलों को लेकर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

डीएम और एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया। मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र के गांव न्याजूपुर निवासी मजदूर मोहित की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि पीयूष ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तीन मजदूर गंभीर घायल बताए गए हैं।

 डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि राहत कार्य चल रहा है। मेडिकल की टीम मौजूद हैं। मलबे से निकले मजदूरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed