फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Majlis's tent protests, firing

मजलिस के टेंट का विरोध, हुई फायरिंग

Thu, 08 Oct 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Majlis's tent protests, firing
जानसठ के थाने में मजलिस का टैंट उखाड़ने व गोली चलाने को लेकर इंस्पेक्टर के समक्ष अपना अपना पक्ष र? - फोटो : KHATAULI
मजलिस के टेंट का विरोध, हुई फायरिंग
विज्ञापन

जानसठ। शिया समुदाय द्वारा चेहल्लुम की मजलिस को लेकर टेंट लगाए जा रहे टेंट के विरोध में दूसरे गुट ने विरोध कर दिया। आरोप है कि एक युवक ने फायरिंग भी कर दी। गोली चलाने को लेकर अफरा तफरी मच गई। आरोप है कि विरोध करने वाले पक्ष ने मजलिस का टेंट भी उखाड़ फेंका। इस घटना को लेकर हंगामा होने पर दोनों पक्षों के लोग थाने में पहुंची। थाने में दोनों पक्षों ने एक दूसरे आरोप प्रत्यारोप लगाए।
कस्बे में शिया समुदाय में दो गुट बने हुए है। कस्बे में स्थित रंगमहल में बृहस्पतिवार की रात चेहल्लुम की मजलिस होनी थी। मजलिस को लेकर शिया समुदाय का एक पक्ष टेंट लगवा रहा था। जबकि दूसरे पक्ष ने टेंट लगाने का विरोध किया। आरोप हैं कि विरोध करते हुए एक युवक ने गोली चला दी। फायरिंग होने पर अफरातफरी मच गई। इसके बाद टेंट को भी उखाड़ दिया गया।
विज्ञापन

घटना को लेकर दोनों पक्षों के लोगों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने में पहुंचे। थाने में पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। देर शाम तक थाने में दोनों पक्षों के लोग जमा रहे। सीओ शकील अहमद का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed