{"_id":"62e17d3c5a19725f46663e97","slug":"maintain-electricity-and-water-system-in-muharram-dm-muzaffarnagar-news-mrt5987309154","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहर्रम में दुरुस्त रहें बिजली और पानी की व्यवस्था : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहर्रम में दुरुस्त रहें बिजली और पानी की व्यवस्था : डीएम
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में बैठक लेते डीएम चंद्रभूषण सिंह।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि मोहर्रम के पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाया जाएं। समाज का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिजली और पानी की व्यवस्था दुरुस्त रखें।
जिला पंचायत सभागार में धर्म गुरुओं के साथ मोहर्रम के मद्देनजर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति जिले का शांति को भंग करेगा तो प्रशासन उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेगा। धर्म गुरुओं से अपील करते हुए कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस-प्रशासन को दें। त्योहारों को लेकर अधिकारी अलर्ट मोड़ पर रहे, अपने अपने क्षेत्र के लोगों से संवाद बनाए रखें, मंदिरों और मस्जिदों का निरीक्षण कर वहां पर साफ सफाई, बिजली, पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करा लें। मार्गों को भी दुरुस्त करा लें।
डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया किया ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कि त्योहारों पर पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुचारु रखें। जर्जर तारों को बदलवाएं। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में त्योहारों को लेकर भ्रमणशील रहें। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी महावीर सिंह फौजदार उपस्थित रहे।