फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Main accused caught, police stationed in the village

फायरिंग का मुख्य आरोपी पकड़ा, सुरक्षा को गांव में पुलिस तैनात

Sat, 26 Feb 2022 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Main accused caught, police stationed in the village
मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद में बृहस्पतिवार शाम एक युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद सहित पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात की है।
विज्ञापन

मुस्तफाबाद में बृहस्पतिवार को गांव निवासी राजा पुत्र अबुल हसन को गोली मारकर घायल कर दिया था। मामले में घायल के चाचा अनुज ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका भतीजा राजा व उसका साथी सुएब घर से अड्डे की तरफ जा रहे थे। राजा मोबाइल पर बात कर रहा था। घर के सामने हेमंत खड़ा था। उसने राजा को घर के सामने मोबाइल पर बात करने से इनकार किया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। तब हेमंत ने अपने भाई प्रदुमन व रोशन व परिवार के दो अन्य लोगों को बुला लिया।
विज्ञापन

सभी ने दोनों युवकों के साथ मारपीट की। इसी दौरान हेमंत व प्रदुमन ने गोली चला दी। हेमंत के तमंचे की गोली राजा की नाक पर लगी थी। हेमंत, प्रदुमन, रोशन व दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज दर्ज कराई गई। मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी हेमंत को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कुकर्म के आरोपी का चालान
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के एक गांव में बालक के साथ कुकर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी सरफराज को गिरफ्तार किया हैं। दूसरा आरोपी अभी फरार है। पीड़ित बालक को आरोपी सरफराज पतंग दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया था। मामले की सूचना देने पर पीड़ित के परिजनों ने सरफराज व उसके जीजा सुलेमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सरफरार का पुलिस ने चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed