फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mahashivratri today in Muzaffarnagar

महाशिवरात्रि आज, शिवालय सजे

Fri, 21 Feb 2020 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri today in Muzaffarnagar
नगर में महाशिवरात्रि पर्व पर भव्य रुप से सजाया गया शिवचौक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि के लिए शहर और देहात के सभी शिवालय, देवालय और मंदिरों को भव्य रोशनी से सजाया गया है। मंदिरों में जलाभिषेक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। हालांकि शिवमूर्ति पर बृहस्पतिवार देर रात को भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

शहर में श्रद्धालु सबसे अधिक शिव मूर्ति पर जलाभिषेक करते है। इसके अलावा बोहरा वाला मंदिर, गांधी कालोनी मंदिर, सुभाषनगर का शिव मंदिर आदि मंदिरों में भी जलाभिषेक होता है। महाशिवरात्रि पर्व पर शिव चौक को भव्य रुप से सजाया गया है। रंगीन रोशनी में नहाया शिव चौक श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। भगवान शिव की प्रतिमा का भी भव्य शृंगार किया गया है। शहर और देहात के सभी शिवालयों, देवालयों और मंदिरों में भी जलाभिषेक की तैयारी पूरी कर ली गई थी। देहात में संभलहेड़ा और फिरोजपुर में भी शिव भक्त भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते है। इनके अलावा शुकतीर्थ में, जानसठ के प्राचीन महादेव मंदिर, खतौली के मराठा कालीन झारखंड शिवालय, नागेश्वर मंदिर, थानेश्वर मंदिर, ताराचंद शिवालय में भी भारी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करते है।
विज्ञापन

जिले को चार जोन में बांटा, पुलिस प्रशासन है सतर्क
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व है। साथ ही जुमे की नमाज भी होगी। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन पुलिस तरह से सतर्क है। जिले को चार जोन और आठ सेक्टरों में बांटा गया है। मंदिरों पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने बताया कि पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए है। सभी मंदिरों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री कपिल देव ने जायजा लिया
मुजफ्फरनगर। प्रदेेेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बृहस्पतिवार रात को सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार और नगर पालिका अधिकारियों को साथ लेकर शहर का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान महाशिवरात्रि पर सभी मंदिरों पर सफाई कराने और मीट की दुकानें बंद कराने के निर्देश दिए। मंत्री कपिल देव ने अफसरों के साथ नई मंडी, गांधी कॉलोनी व शहर के मंदिरों का निरीक्षण कर सफाई के निर्देश दिए व मुख्य मार्गों की सभी मीट की दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, मंडल अध्यक्ष रोहित तायल, नवनीत कुछल ,विनोद डाबर आदि भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed