{"_id":"62853e10c7ea6621d0283f5a","slug":"mahapanchayat-in-kakra-on-29th-may-for-unity-of-khaps-muzaffarnagar-news-mrt589164848","type":"story","status":"publish","title_hn":"खापों की एकता के लिए 29 मई को काकड़ा में महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खापों की एकता के लिए 29 मई को काकड़ा में महापंचायत
विज्ञापन
खापों की एकता के लिए काकड़ा में महापंचायत के लिए हुई बैठक
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने कहा कि सभी खाप समाज को जोड़ने के साथ उनके हितों के लिए कार्य करती है। जिसके चलते सभी खाप चौधरी एकजुट रहे, जिससे समाज का नुकसान न हो। 29 मई को गांव काकड़ा में किसान पंचायत होगी। खापों और किसानों की एकता की रणनीति बनाई जाएगी।
सोरम की ऐतिहासिक चौपाल पर सर्व खाप मंत्री की अध्यक्षता में बालियान खाप के थांबेदारों और ग्रामीणों की बैठक हुई। सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने कहा कि सर्वखाप समाज को जोड़ने का कार्य करती है, जिसके चलते सभी खाप चौधरियों का सम्मान होना चाहिए। खापों के बीच में किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं होना चाहिए। किसी खाप के व्यक्ति को एक-दूसरे के प्रति कोई अपशब्द नहीं कहना चाहिए। ऐसा होने से सर्वखाप और किसानों का नुकसान होगा।
सर्वखाप मंत्री ने कहा कि सर्वखाप और किसानों के बीच आपसी सौहार्द को खत्म करने की साजिश रची जा रही है, जो कभी सफल नहीं होगी। सरकार तो आती जाती रहती है, वही किसान संगठन भी बनते रहते हैं, लेकिन जो किसान संगठन किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएगा किसान उसी संगठन के साथ जुड़ेंगे।
विज्ञापन
सर्वखाप मंत्री ने बताया कि 29 मई को गांव काकड़ा में किसान पंचायत आयोजित होगी जिसमें विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में बालियान खाप सोरम के थांबेदार चौधरी मांगेराम सिंह, हरसौली थांबेदार चौधरी सौदान सिंह, बरवाला थांबेदार चौधरी संजय सिंह, खेड़ी सूंडियान थांबेदार चौधरी जगमेहर सिंह, थांबेदार कुटबा चौधरी मांगेराम सिंह, राजपाल सिंह डायरेक्टर, सतबीर सिंह, अमित बालियान, सहेंद्र सिंह, बबलू बालियान, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
टिकैत के सम्मान को ठेस पहुंचाई तो खाप बर्दाश्त नहीं करेगी
बालियान खाप के थांबेदार चौधरी मांगेराम ने कहा कि बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत खाप चौधरी होने के साथ साथ सर्वमान्य किसान नेता है, यदि कोई उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास करेगा, उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।