{"_id":"6419bdeefde0f5f3e9030ba4","slug":"mahal-meeruts-team-first-in-shooting-ball-competition-muzaffarnagar-news-c-14-1-162910-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शूटिंगबॉल प्रतियोगिता में महल मेरठ की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शूटिंगबॉल प्रतियोगिता में महल मेरठ की टीम प्रथम
विज्ञापन
ग्राम सिकंदरपुर में हुई प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की 16 टीमों नें भाग लिया
शामली की टीम दूसरे और सिकंदरपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। ग्राम सिकंदरपुर में शूटिंगबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जिलों की 16 टीमों नें भाग लिया। पहले स्थान पर महल मेरठ, द्वितीय स्थान शामली और सिकंदरपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता का उद्घाटन टिकौला के पूर्व प्रधान नाहर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इससे भाईचारा भी बढ़ता है। प्रतियोगिता में मीरापुर, सिकन्दरपुर, जड़वाड़ा, फुलत, रूड़कली, टिकौला, शामली, महल मेरठ सहित 16 टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में पहला स्थान महल मेरठ की टीम ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान शामली और तृतीय स्थान सिकंदरपुर की टीम ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि नाहर सिंह ने सभी विजेता और उप विजेता टीमों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सलीम, मुशाहिद, शमीम ठेकेदार, जियाउलहक, गय्यूर खां, जान मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--