{"_id":"5e18c6428ebc3e881d0fa354","slug":"magistrate-inquiry-order-muzaffarnagar-news-mrt463168295","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूरा की मौत की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूरा की मौत की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव के दौरान गोली लगने से मरे नूरा की मौत की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। उप जिलाधिकारी मुख्यालय इंद्राकांत द्विवेदी को यह जांच सौंपी गई है। 17 जनवरी तक कोई भी व्यक्ति इस संबंध में ब्यान और साक्ष्य दे सकता है।
20 दिसंबर को सीएए के विरोध में शहर में भारी भीड़ एकत्र हुई थी। एक वर्ग विशेष के हजारों लोगों ने मीनाक्षी चौक पर उपद्रव भी मचाया था। मीनाक्षी चौक से महावीर चौक के बीच उपद्रवियों की भीड़ में खालापार दक्षिणी निवासी नूर मोहम्मद उर्फ नूरा पुत्र इकराम को गोली लगी थी, जिसकी बाद में उसी दिन उपचार के दौरान मौत हो गई थी। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने नूरा की मौत की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले में सिविल लाइन थाने में अज्ञात में 302 में मुकदमा दर्ज हुआ है। मजिस्ट्रेट जांच मुख्यालय पर तैनात एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी करेंगे। डीएम ने बताया कि इस संबंध में यदि कोई व्यक्ति जानकारी रखता है तो वह एसडीएम के समक्ष लिखित, मौखिक साक्ष्य उपलब्ध करा सकता है। 17 जनवरी तक साक्ष्य एकत्र किए जाएंगे।