{"_id":"5b3921d84f1c1bda6e8baf44","slug":"magic-shows-at-the-district-agriculture-and-industrial-exhibition","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार बालाओं के मैजिक-शो में ‘तमंचे पे डिस्को’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार बालाओं के मैजिक-शो में ‘तमंचे पे डिस्को’
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
बंग संध्या कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में शनिवार देर रात मैजिक-शो की आड़ में चलाए जा रहे ‘वैरायटी शो’ में बार बालाओं के डांस को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया। खालापार के हाजी शेर और उसके परिजनों समेत दर्जनों साथियों ने मैजिक-शो की आड़ में बार बालाओं से कराए जा रहे अश्लील डांस की कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों से हाथापाई की। उनके कैमरे छीनकर तोड़ दिए। मामले में हाजी शेर व उसके परिजनों-साथियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जनपद के नुमाइश ग्राउंड में विगत चार जून से चल रही जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में जिला प्रशासन द्वारा अश्लीलता के मद्देनजर इस बार वैरायटी शो की अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बावजूद वैरायटी शो से होने वाली मोटी कमाई के चलते मेला आयोजक इसका मोह नहीं छोड़ आए और पुलिस-प्रशासन की आंखों में धूल झांकते हुए विगत 20 जून की रात से मेले में लगे मैजिक-शो की आड़ लेकर उसके मंच को ही वैरायटी शो में तब्दील कर दिया गया।
उक्त मैजिक-शो में हर रोज रात दस बजे तक तो सामान्य कार्यक्रम ही होते, लेकिन रोजाना दस बजने के बाद मैजिक-शो के मंच को वैरायटी शो में तब्दील कर उसमें बार बालाओं से अश्लील डांस कराए जाने लगे ।
विज्ञापन
इसकी जानकारी जब मीडिया कर्मियों को लगी तो शनिवार देर रात लगी तो वे कवरेज करने जा पहुंचे। बिना अनुमति कराए जा रहे इस डांस कार्यक्रम की कवरेज शुरू की तो इसके आयोजकों में शामिल मोहल्ला खालापार निवासी हाजी शेर और उसके परिजनों एक साथ मीडिया कर्मियों पर हमला बोल दिया।
मीडिया कर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना मेला कोतवाल व आला अफसरों को दी, जिस पर फोर्स मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक न केवल हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस-प्रशासन ने उक्त मैजिक-शो को भी तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया।
मामले में मौहल्ला रामपुरी निवासी मीडियाकर्मी सन्नी धीमान की तरफ से सिविल लाइंस थाने में हाजी शेर, उसके परिजन और दर्जनों अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू करने के साथ ही हमलावरों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
कस्सावान में बवाल कराने में थी अहम भूमिका
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार के कस्सावान में करीब एक साल पूर्व गोकशी को लेकर हुए बवाल को कराने में भी हाजी शेर और उसके परिजनों की अहम भूमिका रही थी। उक्त बवाल में न केवल पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया था, बल्कि उनकी गाड़ियां भी तोड़ दी थीं। हालांकि, पुलिस ने बाद में आरोपी हाजी शेर व उसके परिजनों के साथ ही खालापार के तमाम असामाजिक तत्वों को जेल में डाल दिया था, जिन पर बाद में रासुका भी लगाई गई थी। उक्त मामले में कई महीने तक जेल में रहने के बाद हाजी शेर कुछ समय पूर्व ही जमानत पर छूटकर आया है।
भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया
मुजफ्फरनगर। नुमाइश पंडाल में दूसरे दिन भी बंग संध्या का आयोजन हुआ। कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण से जुडे़ गीत बंगाली भाषा में प्रस्तुत किए। बंगाल से आए कलाकारों ने पंडाल में दूसरे दिन भी बंग संध्या की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने बंगाल की लोक कलाओं का दर्शन कराते हुए श्रीकृष्ण की भक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम दिए। दूसरे दिन भी पंडाल में श्रोताओं की संख्या कम रही। वीआईपी पंडाल से लेकर सामान्य तक खाली पड़ा रहा।
दिव्यांग जन का कार्यक्रम रहा फीका
मुजफ्फरनगर। विकलांग कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल आदि बांटने के कार्यक्रम में 400 दिव्यांग बुलाए गए थे, जिसमें 100 भी नहीं आए। नुमाइश पंडाल में दिव्यांग जन के कार्यक्रम में ट्राईसाइकिल आदि वितरण करने के लिए सांसद डॉ संजीव बालियान को आना था।
11 बजे का समय दिया गया था, लेकिन 12 बजे तक दिव्यांगों के नहीं आने से कार्यक्रम प्रारंभ नहीं हो पाया। विभागीय अधिकारी की शिथिलता से कार्यक्रम फ्लॉप हो गया। 400 के मुकाबले 100 दिव्यांग भी नहीं आए। बाद में सीडीओ अर्चना वर्मा और एडीएम वित्त सियाराम मौर्य ने कार्यक्रम में पहुंचे दिव्यांगों को ट्राई साइकिल आदि वितरित की।