फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   mafia par bhari padi chauksi

माफिया पर भारी पड़ी चौकसी

Sat, 27 Aug 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला मुजफ्फरनगर
अमर उजाला मुजफ्फरनगर Updated Sat, 27 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
mafia par bhari padi chauksi
तिरंगा बना बनियान पहने युवक। - फोटो : अमर उजाला
बागपत के बड़ौत में सेना की भर्ती में भी माफियाओं ने सेंध लगाने की कोशिश की। अभ्यर्थियों की जगह एथलीटों को ट्रैक पर दौड़ाने की कोशिश की, लेकिन सेना की चौकसी के कारण सफल नहीं हुए। बड़ौत, सोनीपत और दिल्ली के माफिया यहां सक्रिय रह चुके हैं।
विज्ञापन


माफियाओं का गठजोड़ हरियाणा, राजस्थान और गाजियाबाद तक फैला हुआ है। यहां के शिक्षा माफिया अभ्यर्थियों को बहला-फुसलाकर लाखों रुपये ऐंठते रहे हैं। युवाओं को भर्तियों और परीक्षाओं में पास कराने के सपने दिखाते हैं। 
विज्ञापन


बड़ौत मेें कोचिंग सेंटर चलाने वाले अरविंद राणा पर तीन चार दिन पूर्व ही अमीन की परीक्षा का पर्चा लीक कराने का शक भी है। राणा का नाम पहली बार प्रकाश में नहीं आया है। श्इससे पहले भी कई प्रतियोगी परीक्षा के पेपर लीक करने के मामले में उसका नाम सामने आ चुका है, लेकिन पुलिस इसे पकड़ पाने मेें विफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल परीक्षा में सोनीपत के माफिया कुलदीप से मिलकर हरियाणा के खिज्जरपुर निवासी नीरज गौतम पुत्र राममेहर को बड़ौत क्षेत्र के बामनौली गांव निवासी सहदेव तोमर पुत्र रामधन तोमर से डेढ़ लाख रुपये वसूलकर उसके स्थान पर बैठा दिया था।


दिल्ली पुलिस और अन्य भर्तियों में भी सेंध लगा चुके हैं। भर्ती डायरेक्टर कर्नल रजनीश मेहता का कहना है कि जो अभ्यर्थी पकड़े गए हैं, अब वह कभी सेना की भर्ती में शामिल नहीं हो सकेंगे। उनका डाटा इंटरनेट पर डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed